लंदन में गिरफ्तार माल्या को मिली जमानत, बोले- मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया

Hindustani TV

लंदन में गिरफ्तार हुए भारतीय कारोबारी विजय माल्या को जमानत मिल गई है. माल्या को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई. बता दें कि विजय माल्या को भारत सरकार ने भगोड़ा घोषित कर रखा है. माल्या पर इंडियन बैंकों से 9 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज ना चुकाने का आरोप है.

इससे पहले 'आज तक' से स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने कहा था कि माल्या को भारत के अधिकारियों के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया हैै. माल्या को भारत-ब्रिटेन की बीच हुई संधि के तहत गिरफ्तार किया गया था. जमानत के बाद माल्या ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया. माल्या ने 'आज तक' से कहा कि वो निर्दोष हैं. कोर्ट में पेशी को लेकर उन्होंने कहा कि वो प्रत्यर्पण सुनवाई का सामना करेंगे.

Tags